राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · इटावा, · प्रायोजित

*चकरनगर: PDA ने 2027 चुनाव के लिए झोंकी ताकत, गांव-गांव चल रहा है जनसंपर्क अभियान*

Anil Yadav ·

*चकरनगर: PDA ने 2027 चुनाव के लिए झोंकी ताकत, गांव-गांव चल रहा है जनसंपर्क अभियान*

*चकरनगर (इटावा) - लोक साधना न्यूज़ | संवाददाता गजेंद्र सिंह चौहान*

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन ने भी चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

चकरनगर क्षेत्र में PDA से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार PDA की रणनीति बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की है। युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता एक साथ मिलकर 2027 के मिशन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि PDA ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने के लिए अभी से जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव