राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · इटावा, · प्रायोजित

*जिलाधिकारी एसएसपी के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कवायद*

Anil Yadav ·
*जिलाधिकारी एसएसपी के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कवायद*

*जिलाधिकारी एसएसपी के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कवायद*

इटावा।जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया गया।संयुक्त टीम द्वारा विजयनगर चौराहा एवं भरथना चौराहा का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में आ रही समस्याओं का मौके पर जायजा लिया गया तथा उनके स्थायी समाधान के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।निरीक्षण के दौरान चौराहों की इंजीनियरिंग व्यवस्था में सुधार, सड़कों के आवश्यक चौड़ीकरण तथा विद्युत एवं नगर पालिका के पोलों की शिफ्टिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यों को चिन्हित किया गया।चिन्हित कार्यों के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव