नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द*

*जनपद- इटावा*
*ऑपरेशन मुस्कान*
*दिनांकः- 30.10.2026*
*नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा *ऑपरेशन मुस्कान* के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए मां से नाराज होकर घर से गए 14 वर्षीय बालक को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*थाना बसरेहर* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किल्ली निवासी 14 वर्षीय बालक सुमित पुत्र हरिश्चंद्र अपनी मां से नाराज होकर घर से चला गया था। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष बसरेहर श्री बलराज भाटी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश प्रारम्भ की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*बालक के सकुशल पाकर परिजनों द्वारा इटावा पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।*