चकरनगर: थाना भरेह परिसर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ*
*चकरनगर: थाना भरेह परिसर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ*
*भरेह/चकरनगर (इटावा) - राष्ट्रीय जनखोज गजेंद्र सिंह चौहान*6396612143*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा तथा क्षेत्राधिकारी चकरनगर अभय नारायण राय के निर्देश पर आज थाना भरेह परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अगुवाई थाना अध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी ने की। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
थाना अध्यक्ष जगदीश भाटी ने कहा कि सरदार पटेल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले गृह मंत्री थे, जिन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर थाने के सभी उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा, एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में थाना स्टाफ मौजूद रहा।