राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · इटावा,

महेवा क्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा, NH-19 पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

Anil Yadav ·

#महेवा क्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा, NH-19 पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

महेवा। नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सोमवार सुबह महेवा क्षेत्र में सीजन का पहला कोहरा छाया दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरे की चादर छाने से दृश्यता प्रभावित हुई, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी।

कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर चारपहिया और भारी वाहनों तक ने अपनी रफ्तार कम रखी। सुबह कामकाज और यात्रा के लिए निकलने वाले लोगों को भी कोहरे का सामना करना पड़ा।

मौसम में आए इस बदलाव से ठंड की आहट भी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना के बीच वाहन चालकों को कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, उचित दूरी बनाए रखने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव