शिक्षा · औरैया,
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को जनपद के सभी बोर्ड व मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में रहेगा अवकाश
Admin ·
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अवगत कराया है कि सचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, तृतीय तल, गोमती नगर, लखनऊ के कार्यालय आदेश दिनांक 07 अक्टूबर 2026 के क्रम में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को दो पालियों में जनपद में किया जाएगा।
उक्त परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित प्राथमिक से कक्षा 12 तक के समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालयों, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।