राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · औरैया,

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई

Admin ·
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई

औरैया। शहर में ब्लॉक गेट स्थित जयंती मेडिकल पर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। ऋषभ त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी साझा की। इस दौरान मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिली सफलता से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन का परिणाम बताया।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव