राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
अपराध · औरैया,

बिधूना क्षेत्र में दीपावली के दृष्टिगत नकली सिंथेटिक मिठाइयों समेत मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री जोरों पर

Admin ·

बिधूना, औरैया। दीपावली त्यौहार पर सिंथेटिक मिठाइयों पनीर खोया समेत विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री की बिक्री कर मुनाफा कमाने के दृष्टिगत बिधूना तहसील क्षेत्र के कस्बों गांवों में इन दिनों नकली सिंथेटिक मिठाइयों, पनीर, खोया, दूध के साथ ही मिलावटी दाल चावल आटा व मसालों समेत विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री से संबंधित दुकानों पर दुकानदारों द्वारा बेखौफ होकर सरेआम धोखाधड़ी कर ग्राहकों को बिक्री कर जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा किया जा रहा है।

नकली सिंथेटिक खाद्य सामग्री की सरेआम बिक्री किए जाने के बावजूद आखिर संबंधित अधिकारी इस ओर से क्यों अंजान बने हुए हैं, इस पर उनकी नियत पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जनचर्चा तो आम यह है कि खाद्य सामग्री के मिलावटखोर दुकानदारों की खाद्य निरीक्षण विभाग के कर्मचारियों से सांठगांठ है, शायद इसी कारण इस पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है। हालांकि खाद्य निरीक्षण विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों से किसी भी प्रकार की सांठगांठ होने की बात को निराधार बताया है।

क्षेत्रीय जागरूक लोगों ने शासन व जिला प्रशासन से जल्द सिंथेटिक मिठाइयों मिलावटी पनीर खोया दूध समेत विभिन्न खाद्य सामग्री की बिक्री पर जन स्वास्थ्य हित में तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव