राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज, · प्रायोजित

सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का किया औचक निरीक्षण

Manish kumar ·
सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का किया औचक निरीक्षण

जनगणना कार्य पूरी शुद्धता, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

कासगंज। जनपद कासगंज में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने डायट स्थित जयपुरिया स्कूल, कासगंज में संचालित प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय दायित्व है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर जनगणना कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरी शुद्धता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव