अमापुर विधानसभा में विकास को गति: मंडनपुर से हीरापुर-नगला ऊसर मार्ग के नवनिर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

सहावर। क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अमापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के जाल को मजबूत करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अमापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडनपुर से हीरापुर वाया नगला ऊसर मार्ग तक होने वाले नवनिर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के निवासियों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी और स्थानीय विकास को एक नई गति प्राप्त होगी। अमापुर क्षेत्र के लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरिओम वर्मा रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से इस सड़क निर्माण कार्य की नींव रखी।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग पिछले कई सालों से बेहद जर्जर और बदहाल स्थिति में था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में इस रास्ते पर चलना और भी दूभर हो जाता था। विधायक हरिओम वर्मा ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अमापुर विधानसभा के चहुंमुखी विकास के लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध हैं।