राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज,

पुलिस अधीक्षक कासगंज से शिकायत के बाद 18 साल पुराने विवाद का कराया समाधान, फरियादी ने थाना सहावर पुलिस का जताया आभार

Admin ·
पुलिस अधीक्षक कासगंज से शिकायत के बाद 18 साल पुराने विवाद का कराया समाधान, फरियादी ने थाना सहावर पुलिस का जताया आभार

सहावर। सहावर के ग्राम वहापुर निवासी श्याम बाबू सोनी पुत्र रोशन लाल सोनी ने पुलिस अधीक्षक कासगंज को शिकायत देकर अपने 18 साल पुराने बकाया रुपये के मामले में न्याय की गुहार लगाई थी। शिकायत के बाद थाना सहावर के प्रभारी राधेश्याम जी ने मामले का संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को बुलवाया तथा समस्या का समाधान करा दिया, दोनों पक्ष इस समाधान से खुश हुए।

श्याम बाबू सोनी ने कहा कि वह थाना सहावर के प्रभारी राधेश्याम जी और पुलिस प्रशासन के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उनके पुराने मामले का फैसला कराया। मामले का समाधान होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया। उनका यह मामला करीब 18 साल से चला आ रहा था।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव