राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
अपराध · कासगंज, · प्रायोजित

बिजली की लाइन समेत बाइक सवार पर गिरा यूकेलिप्टस का विशाल पेड़, मौके पर मौत

Manish kumar ·
बिजली की लाइन समेत बाइक सवार पर गिरा यूकेलिप्टस का विशाल पेड़, मौके पर मौत

कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में एटा मार्ग पर खितौली मोड़ से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार के ऊपर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तारों समेत यूकेलिप्टस का भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक की पहचान भोले (30 वर्ष) पुत्र चिरौंजी निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना अमांपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव