राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
अपराध · कासगंज,

सहावर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद

Admin ·
सहावर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद

सहावर। सहावर में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र की शाम थाना सहावर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त छोटे मिया पुत्र अलीदराज निवासी गांव सेवनपुर थाना सहावर जनपद कासगंज को ग्राम सेवनपुर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सहावर पर मु०अ०सं० 394/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आपराधिक इतिहास: मु०अ०सं० 12/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना सहावर जनपद कासगंज; मु०अ०सं० 35/2023 धारा 380/411/457 भादवि थाना सहावर जनपद कासगंज। पुलिस टीम में प्र०नि० राधेश्याम जी मय टीम शामिल रहे।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव