राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज, · प्रायोजित

प्रगति मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडलों और रचनात्मक गतिविधियों ने मोहा मन

Anil Yadav ·
प्रगति मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडलों और रचनात्मक गतिविधियों ने मोहा मन

प्रगति मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडलों और रचनात्मक गतिविधियों ने मोहा मन

गंजडुंडवारा, ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बमनपुरा में शुक्रवार को प्रगति मेला (बाल उत्सव) का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित के मॉडल, कला-शिल्प, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और खेलकूद सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए मॉडल और उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन करते हुए उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉलों का संचालन किया और अपनी समझ व अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, नवाचार तथा सहयोग की भावना विकसित करना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों और अतिथियों ने उनकी मेहनत एवं कल्पनाशीलता की सराहना की।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष राठौर ने कहा कि प्रगति मेला बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ ही उन्हें करके सीखने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर मिलता है।

अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों की भूमिका की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव