बनारसीदास मोहल्ले में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में मचा कोहराम*

*बनारसीदास मोहल्ले में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में मचा कोहराम*
*औरैया।* शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी में शुक्रवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों व मोहालवासी महिला को निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घटना की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन द्वारा कोतवाली पुलिस को भेजी गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही मृतक महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला बनारसीदास पश्चिम निवासी मृतका निर्मला देवी (27) को कुछ वर्ष पूर्व मुकेश कुमार पटना बिहार से शादी कर लाया था। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे। मोहलवासियों के अनुसार पति-पत्नी में अनबन रहती थी,जिसके कारण परिवार में झगड़ा-फसाद होता रहता था।महिला का पति ई-रिक्शा चलाता है। बताया जा रहा है कि महिला ने किन्हीं कारणों के चलते आज शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों व मोहल्ला वासियों ने जानकारी होने पर महिला को फांसी के फंदे से उतरा और तुरंत निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। इस आशय की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को अस्पताल प्रशासन द्वारा भेजी गई।पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कुछ लोगों का कहना है कि घर में पारिवारिक क्लेश रहता था।महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल महिला के आत्महत्या करने के कारणों का वास्तविक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही पंचनामा भरने की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मृतक महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।बताया जाता है कि मृतक महिला की एक बेटी लगभग 9 वर्ष व एक बेटा लगभग 6 वर्ष का है।

