राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · औरैया,

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित ईबीएम एवं बीवीपैट बेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

Admin ·
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित ईबीएम एवं बीवीपैट बेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

औरैया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं परिसर की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।

जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न हो। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के संचालन का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम 24 घंटे निरंतर संचालित रखे जाएं, ताकि वेयर हाउस परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियां कैमरों में निरंतर रिकॉर्ड होती रहें।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव