राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज, · प्रायोजित

कासगंज: एसपी ओ.पी. सिंह ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी*

Anil Yadav ·

*ब्रेकिंग न्यूज़*

*कासगंज: एसपी ओ.पी. सिंह ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी*

*कासगंज।* कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया।

एसपी का पैदल गश्त *सोरों गेट पुलिस चौकी से शुरू होकर बाराद्वारी, घंटाघर, माल गोदाम चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड* तक हुआ।

इस दौरान एसपी ने दुकानदारों, राहगीरों और बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों से बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग की गई।

*पटाखों को लेकर निर्देश -*

एसपी ने बताया कि *पटाखों की दुकानें चिन्हित स्थानों पर और मानक के अनुसार ही लगेंगी।* साथ ही अपील की कि *बच्चों को पटाखे परिवार के लोग अपनी मौजूदगी में ही चलवाएं।*

*यातायात के लिए स्पेशल प्लान -*

एसपी ने बताया कि त्योहार को लेकर *यातायात व्यवस्था के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।*

*एसपी की अपील -*

एसपी ओ.पी. सिंह ने आमजन से अपील की है कि कहीं भी *लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति* दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस या *डायल-112* को सूचना दें।

*हुड़दंगियों को चेतावनी -*

एसपी ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। *खुराफात करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा।*

पैदल गश्त में एसपी के साथ *एडिशनल एसपी आलोक कुमार, सीओ सिटी आंचल चौहान* सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव