राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज, · प्रायोजित

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 1.10 लाख रुपये की धनराशि जब्त, सोरों पुलिस की कार्रवाई

Manish kumar ·
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 1.10 लाख रुपये की धनराशि जब्त, सोरों पुलिस की कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश पर बैंक खाते में जमा रकम की गई कुर्क, आरोपी के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज

कासगंज। अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोरों पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसके बैंक खाते में जमा 1 लाख 10 हजार 342 रुपये की धनराशि जब्त कर ली। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की है।

पुलिस के मुताबिक, सहावर थाना क्षेत्र के गांव सेवनपुर निवासी शाहिद पुत्र बाबू खां के विरुद्ध थाना कासगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि उसने आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित धनराशि को अपने बैंक खाते में जमा किया था। यह खाता स्टेट बैंक की सहावर शाखा में संचालित है।

जिलाधिकारी कासगंज द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए कुर्की आदेश के अनुपालन में दो नवंबर को पुलिस टीम ने बैंक खाते में जमा 1,10,342 रुपये की धनराशि जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना सहावर और कासगंज में चोरी, चोरी का माल रखने तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोपों में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ जब्तीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव