यातायात माह के दूसरे दिन विभिन्ने क्षेत्रों वाहनों की हुई चेकिंग 306 वाहनों के काटे चालान, 723500 रुपये का शमन शुल्क किया अधिरोपित
कासगंज। यातायात माह नवम्बर के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की। यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर कुल 306 वाहनों के चालान काटे। इन वाहन चालकों पर 723500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड, प्रेशर हॉर्न, मॉडीफाइड साइलेंसर को लेकर सख्ती बरती। दो वाहन सीज किए गए।
यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस ने सिकंद्राराऊ रोड तिराहा एवं गढ़ी तिराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर आठ वाहन और तीन दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले 196 वाहन चालकों के चालान किए गए। बिना फिटनेस मिले दो वाहन सीज भी किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का न होना तथा फॉल्टी नंबर प्लेट एवं अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की गई।