अमांपुर: आवारा सांड के हमले से 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया*

अमांपुर: आवारा सांड के हमले से 30 वर्षीय महिला की मौके प मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का सया
*अमांपुर (कासगंज) |* थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव जारई में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घरेलू कार्य से निकली 30 वर्षीय महिला पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला घर के किसी काम से बाहर निकली थी, तभी खूंखार सांड ने उसे सींगों से उठाकर पटक दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
मृतका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटे की उम्र 8 वर्ष और बेटी की उम्र मात्र 5 वर्ष है। मां की अचानक मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवारा सांडों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।