राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज एटा रेफर*

Anil Yadav ·
घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज एटा रेफर*

*घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज एटा रेफर*

रिपोर्ट, सुनील कुमार शाक्य

सकीट। थाना सकीट क्षेत्र के गांव जहांगीराबाद में मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया।

परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज एटा ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि विवाहिता की पहचान पूनम पत्नी रणजीत सिंह निवासी जहांगीराबाद के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव