राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

सकीट में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, दो मिठाई दुकानों से लिए नमूने*

Anil Yadav ·
सकीट में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, दो मिठाई दुकानों से लिए नमूने*

*सकीट में खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, दो मिठाई दुकानों से लिए नमूने*

"सुभाष मिष्ठान भंडार से चार सैंपल भरे, खराब मिठाई मौके पर कराई नष्ट; दुकानदारों में मचा हड़कंप"

रिपोर्ट, सुनील कुमार शाक्य

सकीट, एटा। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सकीट नगर में दो मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर नमूने संग्रहित किए। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इवेदुल्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम और विमल कुमार की टीम ने नगर स्थित सुभाष मिष्ठान भंडार और प्रकाश स्वीट्स पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान सुभाष मिष्ठान भंडार से मिठाइयों के चार नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं दुकान पर मिली खराब मिठाई को अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इवेदुल्ला ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। दोनों दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरी और खराब खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पहले भी कई बार जांच और छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से नियमित जांच करने और खाद्य गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई के बाद नगर के मिठाई विक्रेताओं में दिनभर हलचल बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव