राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा,

सकीट में वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर*

Anil Yadav ·
सकीट में वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर*

*सकीट में वायरल फीवर के मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर*

"50 मरीजों की जांच

मलेरिया और डेंगू के 30 सैंपल लेकर जांचे, सभी रिपोर्ट आईं निगेटिव"

रिपोर्ट, सुनील कुमार शाक्य

सकीट (एटा)। कस्बे के मोहल्ला गंज में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में करीब 50 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।

इस दौरान टीम ने मलेरिया के 15 और डेंगू के 15 सैंपल लेकर जांच के लिए परीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि सभी 30 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

एमओआईसी डॉ. शिव कुमार राजपूत ने बताया कि मोहल्ले में बुखार और जुकाम से पीड़ित लोगों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम भेजकर शिविर लगाया गया। मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और पानी जमा न होने दें।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव