खेती · औरैया,
डीएपी लेने पहुंचे किसानों की भीड़, पुलिस की मौजूदगी में हुआ खाद का वितरण
Admin ·

अछल्दा, औरैया। क्षेत्र की पीसीएफ बैसोली समिति पर गुरुवार सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को कतार में लगाया गया। इसके बाद अंगूठा लगवाकर खाद का वितरण किया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
समिति पर सुबह से ही किसान खाद लेने पहुंचने लगे। करीब 10 बजे समिति प्रभारी के पहुंचने के बाद बुधवार को जमा किए गए किसानों के कागजात की जांच की गई। इसके बाद किसानों को लाइन में लगवाकर अंगूठा लगवाया गया और खाद वितरित की गई। दोपहर तीन बजे तक करीब 70 किसानों को डीएपी खाद दी गई। इस दौरान खाद वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक रजनीश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।