राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
अपराध · एटा, · प्रायोजित

बाग में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Manish kumar ·

मारहरा थाने में दर्ज थी युवक की गुमशुदगी, प्रेम-प्रसंग की बात भी आई सामने

एटा। सौरव ढाबा और मिरहची के बीच स्थित एक बाग में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान रोहित (20) पुत्र महाराज सिंह, निवासी मोहल्ला बस्ती, थाना मारहरा, जनपद एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि रोहित की गुमशुदगी दो नवंबर को थाना मारहरा में दर्ज कराई गई थी। उसका शव नदरई चौकी क्षेत्र में सौरव ढाबा और मिरहची के मध्य मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर विजय सिंह बढ़ारी वैश्य के बाग में एक पेड़ पर लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मारहरा पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस बाग तक पहुंची, जहां उसका शव मिला। प्रारंभिक जांच में युवक का अपनी ही गली में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

पेड़ पर काफी ऊंचाई पर शव लटका होने के कारण पुलिस ने उसे नीचे उतरवाने की व्यवस्था की। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सदर, थाना मारहरा पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौजूद रही।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव