राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई सकीट पुलिस, सराफा और पटाखा कारोबारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश*

Anil Yadav ·
त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई सकीट पुलिस, सराफा और पटाखा कारोबारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश*

*त्योहारों को लेकर अलर्ट हुई सकीट पुलिस, सराफा और पटाखा कारोबारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश*

"सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और अग्निशमन के इंतजाम करने की हिदायत, संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना देने की अपील"

सकीट (एटा)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सकीट थाना पुलिस अलर्ट हो गई है। रविवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी मधु दुबे की अध्यक्षता में सराफा व्यापारियों और पटाखा दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था और त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी मधु दुबे ने सराफा व्यापारियों को अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

वहीं पटाखा दुकानदारों को निर्धारित नियमों के तहत ही बिक्री करने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और दुकानों पर अग्निशमन सहित बचाव के आवश्यक इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए। लापरवाही से बचने और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

थाना प्रभारी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। किसी भी तरह की परेशानी या घटना होने पर बिना देर किए पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस के साथ व्यापारियों और आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव