जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना भूमि अधिग्रहण 09 किसानों को वितरित की ₹96.36 लाख की प्रतिकर धनराशि*

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना भूमि अधिग्रहण 09 किसानों को वितरित की ₹96.36 लाख की प्रतिकर धनराशि*
*आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई धनराशि*
एटा, 31 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली द्वारा आज एटा-कासगंज विशेष नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत अर्जित भूमि के सापेक्ष प्रभावित 09 कृषकों को कुल 96 लाख 36 हजार 922 रुपये की प्रतिकर धनराशि वितरित की गई। उक्त धनराशि संबंधित कृषकों के बैंक खातों में आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से अंतरित की गई।
प्रतिकर प्राप्त करने वाले कृषकों में ग्राम नगला श्याम के तेज सिंह, किशोरी लाल एवं राजकुमारी, ग्राम मुहम्मदपुर के राजेन्द्र कुमार एवं वाचिस्पति, ग्राम नगला किसिया के प्रफुल्ला चौहान एवं विक्रम डी. चौहान तथा ग्राम न्योराई के भगवान देवी एवं विजय पाल सिंह शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अर्जन से संबंधित प्रतिकर वितरण की प्रक्रिया शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रभावित कृषकों को उनकी अर्जित भूमि का उचित प्रतिकर समय से प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय नारायण सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻