राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सिद्धि विनायक हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, किया सीज

Manish kumar ·
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सिद्धि विनायक हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, किया सीज

कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित मिशन चैराहे पर संचालित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एंड कौशल अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना रजिस्ट्रेशन और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) लाइसेंस के अस्पताल में मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किए जाने की शिकायत पर नोडल अधिकारी डॉ. मदन कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को सीज कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीज भी मिले। नोडल अधिकारी ने मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि अस्पताल के पास न तो संचालन का वैध पंजीकरण था और न ही ऑपरेशन थियेटर का लाइसेंस, इसके बावजूद यहां सर्जरी की जा रही थी। इस मामले में ऑपरेशन करने वाले डॉ. हरेंद्र कुमार अत्री को सख्त चेतावनी दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि सीएमओ डॉ. अजय कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित संस्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव