राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम

Manish kumar ·
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम

यातायात पुलिस ने पंपलेट बांटकर किया जागरूक, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया जोर

कासगंज। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यालय की प्रधानाचार्य, स्टाफ एवं छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नाबालिगों को वाहन न चलाने की सलाह दी गई। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव