राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

12 सूत्रीय मांगों को लेकर नलकूप चालकों और सींच पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन

Manish kumar ·
12 सूत्रीय मांगों को लेकर नलकूप चालकों और सींच पर्यवेक्षकों का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और ग्रेड पे बढ़ाने की उठाई मांग

कासगंज। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को नलकूप चालकों और सींच पर्यवेक्षकों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन प्राासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन-प्राासन से लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने 70 वर्ष पुरानी सेवा नियमावली में संशोधन करने, 2400 ग्रेड पे लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा प्रत्येक नलकूप चालक पर 10 से 15 ट्यूबवेल का अतिरिक्त प्रभार समाप्त करने तथा कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली से मुक्त रखने की मांग भी की गई। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री बृजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष जिलेदार रमेश चंद्र वर्मा, महिपाल सिंह, रणजीत सिंह, सुंदरलाल, अजय कुमार, रामजीलाल, हरिश्चंद्र, विष्णु कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव