राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज, · प्रायोजित

आगामी त्योहारों को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, थाना ढोलना क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान

Manish kumar ·

थाना प्रभारी ढोलना के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और नियमों के विपरीत नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर।

कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना ढोलना पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, ट्रिपल सवारी बैठाकर चलने वाले तथा नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाए वाहनों की जांच की।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

थाना ढोलना पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव