राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · कासगंज, · प्रायोजित

कोतवाली प्रभारी ने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

Manish kumar ·

कासगंज। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने सोमवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान व्यापारियों से बातचीत की। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि उन्होंने पुलिस बल के साथ अमांपुर रोड पहुंचकर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग की। इस दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों से बातचीत की। सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर सोरों गेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर पहुंचे। बैंक का निरीक्षण कर आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली, वाहनों की चेकिंग की। यहां लोगों से बातचीत कर उनमें सुरक्षा की भावना जाग्रत की।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव