वृद्ध की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 साल से थे डिप्रेशन के शिकार ।
,,
वृद्ध की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 साल से थे डिप्रेशन के शिकार ।
वृंदावन। रुक्मणी बिहार स्थित संस्कार सिटी सोसाइटी में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां 67 वर्षीय वृद्ध ने 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक की पहचान मूल रूप से आर-56, दिलशाद गार्डन, दिल्ली निवासी अशोक कपूर पुत्र द्वारिका प्रसाद कपूर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पारस प्राइड, रुक्मणी बिहार में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।
मिली जानकारी अनुसार अशोक कपूर संस्कार सिटी सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 1420 में अपने परिचित महेंद्र सिंह मनोचा से मिलने आए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह 14वीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पत्नी सोनिया कपूर ने पूछताछ में बताया कि उनके पति पिछले चार वर्षों से गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित थे। शुरुआती तीन वर्षों तक उनका इलाज दिल्ली के ईबास अस्पताल में चला, जिसके बाद हाल के दिनों में एक निजी चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि वे पिछले 8 महीनों से रुक्मणी बिहार क्षेत्र में किराए पर निवास कर रहे थे। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
बाइट। अतुल पाठक स्थानीय निवासी ।