राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · मथुरा, · प्रायोजित

वृंदावन को पुनः ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए जन अभियान मंच ने की बैठक

Anil Yadav ·
वृंदावन को पुनः ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए जन अभियान मंच ने की बैठक

वृंदावन को पुनः ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए जन अभियान मंच ने की बैठक

नगरपालिका का पुराना स्वरूप बहाल कराने की मांग को लेकर हुई चर्चा, अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन को पुनः स्वतंत्र ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर वृंदावन नगरपालिका जन अभियान मंच के तत्वावधान में रविवार को कन्हैया लाल सेवा सदन में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृंदावन के पुराने नगरपालिका स्वरूप को पुनः बहाल कराने तथा इस मांग को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए समाजसेवी जितेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि वृंदावन की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए इसे स्वतंत्र ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

श्यामा प्रधान ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि वृंदावन के हित और भविष्य से जुड़ा जनहित का विषय है।

बैठक में अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने, अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने तथा मांग को संबंधित अधिकारियों और शासन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्ग से भी अभियान में सहभागिता करने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर वृंदावन को पुनः स्वतंत्र ए-श्रेणी नगरपालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

आज की बैठक में ठाकुर कालीचरण सिंह, अभय वशिष्ठ, अमित शर्मा, ज्ञानी ठाकुर, प्रमोद गौतम, गोविन्द शर्मा, उदयसिंह, योगेन्द्र जसावत, मोहन श्याम शर्मा और जगमोहन शर्मा उपस्थित रहे

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव