मथुरा के घीया मंडी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला इमारत में अचानक

मथुरा के घीया मंडी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इमारत में नीचे टीवी रिपेयरिंग की दुकान और ऊपर मकान बना हुआ था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इमारत से उठती आग की लपटों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तस्वीरें मथुरा के घीया मंडी इलाके की हैं, जहां शनिवार को अबरार टीवी रिपेयरिंग की दुकान एवं मकान वाली तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इमारत में रखा सामान आग की चपेट में आने लगा। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। भीषण आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग की भयावहता को देखते हुए मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के चलते दुकान और मकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, रिहायशी इलाके में तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
बाइट–बबलू
बाइट–संजय