सामान्य · एटा, · प्रायोजित
एटा स्टेडियम में 30 शाखाओं का शाखा संगम आयोजित, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने एकत्रित होकर अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश
एटा स्टेडियम में 30 शाखाओं का शाखा संगम आयोजित, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने एकत्रित होकर अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश
एटा। रविवार सुबह एटा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नगर की 30 शाखाओं के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, समता, आसन, प्राणायाम और खेल सहित विभिन्न शारीरिक गतिविधियां हुईं। मुख्य वक्ता प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख संतोष जी ने कहा कि नियमित शाखा से समाज का एकत्रीकरण
और चरित्र निर्माण होता है। जिला प्रचारक मदन जी ने कहा कि संघ में शाखा तंत्र, प्रार्थना मंत्र और कार्यकर्ता यंत्र है। अनुशासित स्वयंसेवक
समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह आशीष सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।