जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर सरदार पटेल, आचार्य नरेंद्र देव की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय गांधी मूर्ति पर आज भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव की 137वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में योगदान, आचार्य नरेंद्र देव के स्वतंत्रता आंदोलन एवं सामाजिक विचारों तथा श्रीमती इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत (एआईसीसी सदस्य), महेंद्र पाल सिंह, अमित यादव, अलीहसन सोहराब, विमल कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, मुन्नी देवी यादव, अभिषेक दुबे, भीष्म पाल, राजा सलमानी, रजनेश उपाध्याय सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।