बिधूना में आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान*

*बिधूना में आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान*
*30 लीटर अवैध कच्ची शराब हुई बरामद 1200 लीटर लहन किया गया नष्ट*
*बिधूना,औरैया।* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन व उप आबकारी आयुक्त कानपुर के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी औरैया के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह मय स्टाफ, आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मय स्टाफ, बिधूना कोतवाली के उप निरीक्षक गोपाल कृष्ण मय हमराह द्वारा संयुक्त रूप से बिधूना नगर व कीरतपुर में अवैध शराब के विरुद्ध बुधवार को चलाए गए छापेमारी अभियान में लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किए जाने के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला लगभग 1200 लीटर लहन भी मौके पर नष्ट किया गया है। .आबकारी विभाग व पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। आबकारी विभाग व पुलिस की इस संयुक्त छापेमारी अभियान से से अवैध शराब बनाने बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने कहा है कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब बनने एवं बिकने नहीं दी जाएगी साथ ही शराब बनाने एवं बेचने के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में लिप्त लोग बच नहीं सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी कीमत पर अवैध कच्ची शराब का सेवन न करें यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है।