राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · औरैया, · प्रायोजित

साबिर अली सब-इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर, एसपी अभिषेक भारती ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई*

Anil Yadav ·

*साबिर अली सब-इंस्पेक्टर से बने इंस्पेक्टर, एसपी अभिषेक भारती ने स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई*

*औराया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बुधवार को अपने कार्यालय में सब-इंस्पेक्टर साबिर अली को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिलने उपरांत उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साबिर अली वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनका अधिकतर कार्यकाल झांसी मंडल के ललितपुर मे लगभग पांच वर्ष का रहा है। इससे पहले वह जालौन के मुख्यालय मे स्थित गल्ला मंडी चौकी, रामनगर की डिप्टीगंज चौकी और राजेंद्र नगर मे स्थित तिलक नगर चौकी मे लगभग चार वर्ष रहे, और झांसी मे भी उन्होंने लगभग तीन वर्ष अपनी सेवाएं दी है। वर्तमान में साबिर अली लगभग चार माह पहले पुलिस लाइन औराया मे आमद कराई थी। तब से वह पुलिस लाइन मे ही तैनात है, साबिर ने अपनी कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत अब विभागीय पदोन्नति पाकर पुलिस निरीक्षक बन गए हैं।इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करेंगे। साबिर अली को अपर पुलिस अधीक्षक अलोक मिश्र ने पुलिस निरीक्षक बनने की बधाई व शुभकामनायें दी।

*इनसेट-* *- शिव मंदिर की स्थापना कराकर साबिर अली ने बटोरी थी सुर्खियां*

*औरैया।* झांसी मंडल के जालौन जिले मे लगभग चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान साबिर अली ने मुख्यालय स्थित गल्ला मंडी चौकी मे तैनात रहकर एक नही अनेक कार्य ऐसे किये, जिसमें उन्होंने कई बार सुर्खियां बटोरी है। सबसे पहले साबिर अली सोशल मिडिया मे जब सुर्खियों में आए थे जब एक ही दिन बुढ़वा मंगल और मोहर्रम के ताजिये निकल रहे थे, तब उन्होंने बीच रोड पर लस्सी लगाकर एक साइड ताजिये और दूसरी साइड से मंदिर मे जाने वाले श्रद्धालुओं को निकलवाया था। इससे पहले उन्होंने मुख्यालय में स्थित जिले की सबसे प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर पर लगभग तीन वर्ष तक श्री विष्णु महायज्ञ मे बखूबी जिम्मेदारी निभाई। इतना ही नही उन्होंने मंडी चौकी मे तैनात रहकर चौकी परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा जन-सहयोग, भक्तिभाव से शिव मंदिर की स्थापना कराई थी। इस दौरान साबिर अली ने मीडिया और सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से काफी सुर्खियां बटोरी थी।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव