राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित*

Anil Yadav ·
जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित*

*जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित*

*ब्लैक स्पॉट एवं अवैध कट अभियान चलाकर तत्काल बंद कराए जाएं, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश*

*सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अधिकारी नियमित रूप से करें स्थलीय निरीक्षण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय*

एटा, 04 नवम्बर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सड़कों को सुरक्षित एवं गड्ढामुक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का प्राथमिकता पर सुधार कराया जाए। सड़कों पर अवैध रूप से खुले कट अभियान चलाकर तत्काल बंद कराए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थायी रूप से कट बंद कराने की टेंडर प्रक्रिया में विलंब होने की स्थिति में अस्थायी व्यवस्था के माध्यम से भी उन्हें पूरी तरह बंद कराया जाए, ताकि अनधिकृत रूप से सड़क पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। परिवहन विभाग की बसों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार जुर्माने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए ,उन्होंने कार्य में रुचि न लेने एवं रोडवेज बसों की व्यवस्था ठीक न रखने पर एआरएम रोडवेज एटा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के

भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ई-रिक्शा का शत-प्रतिशत चिह्नांकन कराते हुए उनके लिए निर्धारित रूट लागू करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों एवं घुमावदार स्थानों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक संकेतक बोर्ड एवं साइनेज लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही मार्ग की स्थिति की जानकारी मिल सके और वे सावधानीपूर्वक वाहन चला सकें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का सम्मिलित प्रयास होना चाहिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए तथा दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जनहानि को भी प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

*गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा* करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, आरईडी, जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर जहां भी गड्ढे दिखाई दें, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि गड्ढामुक्ति अभियान माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अतः अधिकारी केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर छोटे-छोटे पैच एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों को भी ठीक कराते हुए सड़कों को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए। सभी संबंधित अधिकारी फील्ड में रहकर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ललित अग्रवाल,आदर्श वर्मा,,एक्सईएन जल निगम शहरी सैयद तारिक,एआरटीओ शिवम यादव,जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा एआरएम रोडवेज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव