माय भारत युवा खेल मंत्रालय के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन*
*माय भारत युवा खेल मंत्रालय के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन* *औरैया।* जनपद के तिलक महाविद्यालय में माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा युवाओं के उत्थान से ही देश समाज का उत्थान होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है सबका साथ सबका विकास देश में एक ही नागरिकता होने के लिए वोटरों का एक स्थान पर ही वोट रहना चाहिए। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में वही वोट गांव नगर पंचायत मे महानगरों में भी हुआ करते थे। मृतकों के भी वोट बने रहते थे, उन ढाई करोड़ वोटो को कटवा कर एक ही स्थान पर वोट डाल ने का सरकार ने बहुत अच्छा कर सराहनीय कार्य किया है। .आगे कहा कि विरोधी हमेशा विरोध की भाषा बोलते हैं। विरोधी अब फर्जी वोटो को इस्तेमाल न कर सकेंगे। इस वजह से विरोधियों को परेशानी है। युवा अपनी क्षमता लगाकर देश हित में कार्य करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा युवा वोट की ताकत से सत्ता पलटने का कार्य कर सकते हैं। युवा देश का भविष्य हैं, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। इस लिए युवा आगे बढ़े और समाज की रक्षा का उत्तरदायित्व लें और समाज में अच्छा कार्य कर अपना नाम रोशन करें। कार्यक्रम आयोजक संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने आए हुए अतिथियों का शील्ड देकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य रवि गुप्ता, ऑक्सफोर्ड वृद्धाश्रम के निदेशक हर्षवर्धन शुक्ला योगाचार्य अजय राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड डॉ वीणा मनीष भारती नरेंद्र पाल आदर्श छाया गोविंद गीता सहित तमाम विद्यालय की छात्राएं एवं अध्यापक गढ़ उपस्थित रहे। युवाओं ने अपने-अपने विचार रखे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने नशा मुक्ति सशक्त भारत पर की। सभी युवाओं को शपथ दिलाई गयी।