राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · नई दिल्ली, · प्रायोजित

2022 में वोट चोरी से सरकार बनी; जो यूपी से आए थे वहीं से जाएंगे, बीजेपी पर बरसे अखलेश यादब

Anil Yadav ·

2022 में वोट चोरी से सरकार बनी; जो यूपी से आए थे वहीं से जाएंगे, बीजेपी पर बरसे अखलेश यादब

राष्ट्रीय जनखोजसमाचार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बंगाल और यूपी के चुनावों में गड़बड़ी की। अखिलेश ने पीलीभीत में मतदाता डेटा में हेराफेरी और 2022 के चुनाव का भी जिक्र किया।

Akhilesh Yadav attended the INDIA alliance rally

इंडिया अलायंस की रैली में शामिल हुए अखिलेश यादव

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को एसआईआर (SIR) के विरोध में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 19 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने और चुनाव आयोग को हथियार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वह लोकतंत्र के रास्ते चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगातार साजिश रच रही है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी उसने चुनाव लूटने का काम किया। चुनाव से पहले एसआईआर कराकर मतदाताओं के नाम कटवाए गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भाजपा की वोट चोरी पकड़ ली है। अखिलेश ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी वोट चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनी थी। सपा अध्यक्ष ने पीलीभीत में मतदाता डेटा में कथित हेराफेरी का मामला उठाते हुए कहा कि वहां कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की गई थी।

आज का सवाल

वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान मिला है?

ये भी पढ़ें:जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखोगे, शाह के अंगद वाले बयान पर अखिलेश का पलटवारये भी पढ़ें:योगी बोले- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर गायब, अखिलेश बोले- उनको रामलीला मैदान आना चाहिए

हर विधानसभा में 31 हजार वोट कम होने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि रामलीला मैदान से उठ रही आवाज लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन के सभी साथी लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि रैली के दिन ही भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश में एक करोड़ हिंदू मतदाताओं के वोट कटने की बात कही गई। अब भाजपा को भी समझ आने लगा है कि उसके समर्थकों के वोट भी कटे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की हर विधानसभा में करीब 31 हजार वोट कम हुए हैं। अखिलेश ने काशी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को डबल जीरो दिया है।

ये भी पढ़ें:आजम को मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा मिली; केशव ने अखिलेश को भी लपेटा

2027 में यूपी से भाजपा की विदाई का दावा

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कभी उत्तर प्रदेश से आए थे, वे उत्तर प्रदेश से ही जाएंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की विदाई तय है। रामलीला मैदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह रामजी की लीला का मैदान है और जो पापी होता है उसका नाश होता है। उन्होंने भाजपा पर चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने ऐसा किया है, उनका नाश नहीं बल्कि सर्वनाश होगा।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव