अपराध · नई दिल्ली,
अरुणाचल पुलिस ने घरों की तलाशी की अनुमति मांगी
Admin ·
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने 23 अक्टूबर को प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (एसयूएमपी) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में चार लोगों के घरों की तलाशी के लिए वारंट मांगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
27 अक्टूबर को दायर एक आवेदन में ईस्ट सियांग पुलिस के जांच अधिकारी, सब-इंस्पेक्टर कोडाक डगियम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कुछ घरों की तलाशी लेने की अनुमति मांगी है। इनमें 30 वर्षीय कार्यकर्ता ओतुल जेराग और 30 वर्षीय ताजोंग तालोम, वकील सनी तायेंग और पत्रकार टोंगाम रीना शामिल हैं।