राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · नई दिल्ली,

हमें भी ऐसी अनुमति देंगे या फिर कोई बॉन्ड साइन करवाएंगे; भाजपा का वीडियो शेयर रांका ने पूछा सवाल

Admin ·
हमें भी ऐसी अनुमति देंगे या फिर कोई बॉन्ड साइन करवाएंगे; भाजपा का वीडियो शेयर रांका ने पूछा सवाल

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली, जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के दिल्ली प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

उधर भाजपा की इस पदयात्रा का वीडियो शेयर करते हुए, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसा है। पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी को भी इसी जगह पर इसी तरह की 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' निकालने की अनुमति मिलेगी या फिर उससे कोई बॉन्ड साइन करवाओगे।

रांका ने पुलिस पर तंज कसते हुए लिखा था, 'भाजपा ने 10 दिन पहले अनुमति के लिए आवेदन करने के बाद, तय किए गए तीन प्रदर्शन स्थलों में से एक पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के सभी व्यापारी खुश हैं।' यह पदयात्रा ऐतिहासिक लाल किला चौक से शुरू होकर चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल चौक पर जाकर समाप्त हुई। साथ ही न तो भाजपा ने और ना ही पुलिस ने इस पदयात्रा के लिए 10 दिन पहले ली गई किसी तरह की अनुमति की जानकारी दी।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव