राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · नई दिल्ली,

इंडिगो ने हवाई किराया बढ़ाने के संकेत दिए

Admin ·

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने हवाई किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने कहा कि ईंधन बिल में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई है और इसकी भरपाई के लिए किराया बढ़ाना जरूरी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी किराये में बढ़ोतरी को न्यूनतम रखने की कोशिश करेगी।

वॉल्श ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण ईंधन की कीमतों में तेजी आई है। विमान ईंधन पर खर्च 67.2 फीसदी बढ़कर 9,966.8 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को सितंबर तिमाही में 1,879.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव