राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · इटावा, · प्रायोजित

*चकरनगर: विकासखंड कार्यालय पर मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, खंड विकास अधिकारी ने दिलाई एकता की शपथ*

Anil Yadav ·

*चकरनगर (इटावा) राष्ट्रीय जनखोज | संवाददाता गजेंद्र सिंह चौहान*6396612143*

चकरनगर विकासखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अगुवाई खंड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत ने की।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव