राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · जालौन,

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से करवाचौथ पर वृद्धाश्रम में लौटी रौनक, सुहागिन दादियों के हाथों में सजी मेहंदी

Admin ·
जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से करवाचौथ पर वृद्धाश्रम में लौटी रौनक, सुहागिन दादियों के हाथों में सजी मेहंदी

उरई (जालौन)। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सम्मान व अपनत्व का एहसास कराना ही किसी संवेदनशील समाज की असली पहचान है। इसी भावना को साकार करते हुए करवाचौथ के अवसर पर जालौन स्थित वृद्धाश्रम में सुहागिन बुजुर्ग महिलाओं के हाथों में मेहंदी सजाई गई। जिलाधिकारी समीर की संवेदनशील सोच एवं बुजुर्गों के प्रति विशेष सरोकारों से प्रेरित इस पहल ने वृद्धाश्रम के वातावरण को खुशियों से भर दिया।

'हमारी उम्मीद मिशन' की संस्थापक एवं संचालिका अवंतिका तिवारी ने दादियों के बीच पहुंचकर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। करवाचौथ सुहाग, प्रेम एवं समर्पण का प्रतीक पर्व है। इस दिन महिलाओं के लिए मेहंदी लगवाने की परंपरा हर सुहागिन महिला के लिए विशेष महत्व रखती है। मेहंदी के सुंदर रंगों के साथ जब दादियों के चेहरों पर मुस्कान बिखरी तो माहौल में आत्मीयता और उल्लास की अनूठी छटा दिखाई दी।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव