राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · जालौन,

सपा स्नातक प्रत्याशी की जीत पर पार्टी जनों ने गोले दागकर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Admin ·
सपा स्नातक प्रत्याशी की जीत पर पार्टी जनों ने गोले दागकर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

उरई (जालौन)। सपा पार्टी के स्नातक प्रत्याशी जीत पर पार्टी के लोगों ने गोले दाग कर एक दूसरे को मुंह मीठा कर जमकर खुशी मनाकर अखिलेश यादव डॉक्टर मानसिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। बुधवार की शाम मोहल्ला टरननगंज स्थित चौराहे में वरिष्ठ सपा नेता हरिमोहन सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव संयुक्त अगवाई में पार्टी के लोगों के साथ सपा पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह यादव की जीत पर खुशी मनाकर एक दूसरे को जीत की जमकर बधाइयां दी।

जश्न मनाने वालों में उमदेश सिंह यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीक, अमर सिंह यादव, सभासद रज्जू सेठ, सभासद इकबाल अहमद, अधिवक्ता सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ लल्लू श्रीवास, सभासद निजाम खान, सभासद बाबू खान, सभासद कपिल शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि तौफीक अंसारी, उवैस पठान, दानिश अहमद आदि लोग मौजूद थे।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव