राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
राजनीति · नई दिल्ली,

नई दिशा में नेपाल: बालेन शाह के हाथ में देश की कमान

Admin ·

यह पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है कि पड़ोसी देश नेपाल की कमान उसके सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संभाल ली है। इसी महीने की शुरुआत में देश में हुए चुनावों में भारी मतों से जीतने के बाद 35 वर्षीय बालेन शाह ने अपने देश और देशवासियों के नाम पर पद की शपथ ली। पेशे से रैपर-गायक रहे बालेन शाह साल 2022 में काठमांडू के मेयर नियुक्त हुए थे और अब उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को लगभग दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद उनके हाथों में नेपाल का भविष्य है।

नेपाल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम बहुत जरूरी है और यह भारत के अनुकूल है। एक समृद्ध और विकास की ओर बढ़ते पड़ोसी देश से भारत के विकास को ही बल मिलेगा। अभी इस देश से प्रतिदिन करीब 1,500 लोग रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। बालेन शाह अगर इस मोर्चे पर आधे भी कामयाब होते, तो नेपाल गरीबी और अभाव के दलदल से बाहर निकलने लगेगा।

तीन करोड़ लोगों के इस देश में राजनीतिक अस्थिरता एक अभिशाप रही है। 1990 से अब तक 32 सरकारें सत्ता में आई हैं और किसी भी सरकार ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारत में भी सरकार और लोगों को बालेन शाह से बड़ी उम्मीदें हैं।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव