राष्ट्रीय जनखोजऐप खोलें
सामान्य · एटा, · प्रायोजित

सकीट रोड पर पुलिस कार्रवाई में 594 ग्राम हेरोइन बरामद*

Anil Yadav ·
सकीट रोड पर पुलिस कार्रवाई में 594 ग्राम हेरोइन बरामद*

*सकीट रोड पर पुलिस कार्रवाई में 594 ग्राम हेरोइन बरामद*

सकीट। थाना सकीट क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एटा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा की संयुक्त कार्रवाई में 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की यह कार्रवाई अंगदपुर गांव के पास हुई, जहां तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कासगंज से मथुरा की ओर काले रंग की स्कॉर्पियो में हेरोइन की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सकीट रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी अंगदपुर गांव के पास खेतों में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 594 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में मथुरा निवासी अलीम और सोहेल को आरोपी बनाया गया है। वाहन मालिक को भी मामले में वांछित किया गया है।

एएसपी श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

ऐप में खोलें: पसंद, टिप्पणी, सेव